नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- IIM Ahmedabad Success Story: सफलता किसी एक दिन की मेहनत का परिणाम नहीं होती, बल्कि यह अनुशासन, सही प्राथमिकताओं और अटूट लगन का नतीजा होती है। इस बात को सच साबित कर दिखाया है उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहने वाले सिद्धांत अग्रवाल ने। सिद्धांत ने न केवल CAT परीक्षा में 99.97 पर्सेंटाइल हासिल कर देश के टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में एडमिशन पाया, बल्कि वे IIM अहमदाबाद के ऑल-इंडिया रैंक 1 टॉपर और प्रतिष्ठित गोल्ड मेडलिस्ट बनकर उभरे हैं। उनकी शैक्षणिक यात्रा शुरू से ही बेहद शानदार रही है-उन्होंने 10वीं और 12वीं (ICSE/ISC) में 96% से अधिक अंक हासिल करने के बाद देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT खड़गपुर से मैकेनिकल और फाइनेंशियल इंजीनियरिंग में डुअल डिग्री पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने अमेरिका में 'कैपिटल वन' में रिस्क मैने...