नई दिल्ली, मई 20 -- CV Preparation Strategy After Career Break: कॉर्पोरेट की दुनिया में अक्सर माना जाता है कि यदि आपके करियर में कुछ वर्षों का गैप आ जाए, तो दोबारा अच्छी नौकरी पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। लेकिन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद (IIM) की एक पूर्व छात्रा ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया है। अन्नपूर्णा विर्डी ने करीब 3 साल के लंबे करियर ब्रेक के बाद लंदन जैसे बेहद प्रतिस्पर्धी ग्लोबल जॉब मार्केट में न सिर्फ वापसी की, बल्कि एक बेहतरीन मुकाम भी हासिल किया है। शुरुआती दौर में महीनों तक रिक्रूटर्स की ओर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने के बाद, अन्नपूर्णा ने अपने सीवी (CV) बनाने की स्ट्रेटिजी में कुछ ऐसे अनोखे बदलाव किए, जिसने उनकी किस्मत बदल दी।जब बेहतरीन डिग्री के बाद भी रिक्रूटर्स ने साध ली चुप्पी अन्नपूर्णा विर्डी के पास देश ...