नई दिल्ली, अगस्त 3 -- कॉर्पोरेट दुनिया में करियर ब्रेक लिए बगैर मैनेजमेंट की पढ़ाई करने का सपना देखने वाले पेशेवरों के लिए एक बड़ी खबर आई है। देश के सबसे प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों में शुमार इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कलकत्ता (आईआईएम कलकत्ता) अब एक ऐसा ऑनलाइन एमबीए प्रोग्राम लाने की तैयारी में है, जिसकी बुनियाद पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर टिकी होगी। इस प्रस्ताव को जल्द ही संस्थान की एकेडमिक काउंसिल के सामने मंजूरी के लिए रखा जाएगा और अगर हरी झंडी मिल गई, तो यह प्रोग्राम हजारों वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है।आजीवन अलुमनी का मिलेगा दर्जा इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, संस्थान की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि यह दो साल का ब्लेंडेड एमबीए प्रोग्राम खासतौर पर उन पेशेवरों के लिए डिज़ाइन किया गया है...