नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- कहते हैं अगर सही दिशा में कदम बढ़ाया जाए, तो एक ना एक दिन आपको सफलता जरूर मिल जाती है। इसका जीता जागता उदाहरण हैं आईआईआईटी हैदराबाद के छात्र रहे मनोहर पलुरी। जिन्होंने 14 साल मेटा में काम किया। इसके बाद नौकरी छोड़कर अपना एआई स्टार्टअप शुरू किया। दिलचस्प बात यह है कि उनके एक आइडिया से उनकी कहानी बदल गई और उन्होंने अपने इस काम के लिए 215 मिलियन डॉलर की फंडिंग भी जुटाई है। तब से इनकी चर्चा खूब हो रही है। दरअसल, इनका स्टार्टअप नई दवाओं की खोज की प्रक्रिया तेज करने पर काम करेगा। हालांकि, मनोहर पलुरी यहां तक अचानक से नहीं पहुंचे हैं। इसके पीछे इनकी खूब मेहनत, नया सीखने का जुनून, पढ़ाई, रिसर्च और वर्क एक्सपीरियंस है। इन्होंने आईबीएम और गूगल जैसी दिग्गज कंपनियों में भी काम किया। ऐसे में मनोहर की कहानी काफी प्रेरणादायी है।...