IIIT रांची में छात्र की मौत के बाद बवाल, धरने पर बैठे छात्र; क्या लगाए आरोप
रांची, अक्टूबर 11 -- रांची के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) में फर्स्ट ईयर के छात्र आदित्य कुमार की शनिवार को देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद छात्रों का आक्रोश भड़क उठा है। छात्रों ने संस्थान के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। लापरवाही का आरोप लगाकर छात्र अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। छात्रों का आरोप है कि घटना के बाद आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही हुई। एंबुलेंस की चाबी खोजने में 15-20 मिनट की देरी हुई और उसमें ऑक्सीजन की सुविधा भी नहीं थी। हॉस्टल कर्मी पर भी मौके से भागने का आरोप है। निदेशक की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठे हैं। छात्र निदेशक और एकेडमिक डीन के इस्तीफे, दोषी कर्मियों पर कार्रवाई और हॉस्टल की व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर खेलगांव हाउसिंग कॉम्प्लेक्स स्थित अपने हॉस्टल परिसर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.