नई दिल्ली, जून 7 -- IIIT PhD Admissions 2026: देश के प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) ने उच्च शिक्षा और रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए अपने पीएचडी एडमिशन नियमों में एक बहुत बड़ा बदलाव किया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के सिद्धांतों को अपनाते हुए संस्थान ने मौजूदा शैक्षणिक सत्र से 'रोलिंग एडमिशन सिस्टम' लागू कर दिया है। इस नई व्यवस्था की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब पीएचडी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए साल में केवल एक बार मिलने वाले मौके पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यदि किसी वजह से छात्र तय समय पर आवेदन नहीं कर पाते हैं, तो उनका पूरा साल बर्बाद नहीं होगा, बल्कि वे पूरे वर्ष में कभी भी पीएचडी के लिए आवेदन कर सकेंगे। आइए समझते हैं कि IIIT की यह नई प्रवेश प्रक्रिया कैसे काम करेगी और किन छात्रों क...