IIIT में शुरू होगा नया MTech PhD डुअल डिग्री कोर्स, GATE स्कोर से मिलेगा दाखिला
नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में बायोमेडिकल एनालिटिक्स एंड इंजीनियरिंग और क्वांटम इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी में एमटेक-पीएचडी डुअल डिग्री कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी है। दोनों नए पाठ्यक्रम अप्लाइड साइंसेज विभाग के अंतर्गत संचालित किए जाएंगे। संस्थान ने नए शैक्षणिक सत्र 2027-28 से इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू करने का प्रस्ताव बोर्ड ऑफ गवर्नर्स को भेजा है। इन दोनों पाठ्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को एमटेक के साथ पीएचडी की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। प्रस्ताव के अनुसार, पहले वर्ष एमटेक की पढ़ाई होगी, जबकि दूसरे वर्ष से विद्यार्थी पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश लेकर शोध कार्य कर सकेंगे। पहले वर्ष एमटेक के दौरान विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप मिलेगी। इसके बाद पीएचडी चरण में भी नियमानुसार शोध छात्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.