नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में अब शिक्षकों की भर्ती पूरे साल होगी। योग्य अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए कभी भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। संस्थान प्रशासन ने शिक्षक भर्ती की पुरानी व्यवस्था में बदलाव करते हुए रोलिंग विज्ञापन प्रणाली लागू की है। इसके तहत भर्ती के लिए आवेदन करने की कोई अंतिम तारीख तय नहीं की गई है। इससे अभ्यर्थियों को बार-बार नए विज्ञापन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।सालभर होंगे ऑनलाइन आवेदन संस्थान ने छह नवंबर को इस संबंध में विज्ञापन जारी किया है। पहले चरण में असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-वन और ग्रेड-टू के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। संस्थान ने सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी और...