नई दिल्ली, मई 4 -- तेजी से बदलती दुनिया और उद्योगों की नई जरूरतों को देखते हुए भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) ने अपने शैक्षणिक ढांचे में एक बड़ा बदलाव किया है। संस्थान ने अपने एमटेक (M.Tech) कोर्सेज को पूरी तरह से नए स्वरूप में ढालने का निर्णय लिया है। अब यहां के छात्र केवल पारंपरिक विषयों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग और रोबोटिक्स जैसी भविष्य की तकनीकों में विशेषज्ञता हासिल करने का मौका मिलेगा। संस्थान की सीनेट से इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। यह नया और आधुनिक ढांचा आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रभावी रूप से लागू कर दिया जाएगा। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य छात्रों को न केवल किताबी ज्ञान देना है, बल्कि उन्हें इंडस्ट्री की मांगों के अनुरूप पूरी तरह दक्ष बनाना है।12 में...