कार्यालय संवाददाता, मार्च 22 -- भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) ने महत्वपूर्ण पहल की है, जिसके तहत अब चार वर्षीय बीएससी कोर्स करने वाले छात्र छात्राएं भी एमटेक में प्रवेश ले सकेंगे। संस्थान ने शैक्षिक सत्र 2026-27 से एमटेक इन क्वांटम इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (एमटेक क्यूआईटी) नाम से नया पाठ्यक्रम शुरू किया है, जिसे एप्लाइड साइंस विभाग के अंतर्गत संचालित किया जाएगा। कुल 25 सीटें निर्धारित की गई हैं। संस्थान ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस पाठ्यक्रम की विशेष बात यह है कि प्रवेश के लिए गेट परीक्षा अनिवार्य नहीं होगी। हालांकि, गेट क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी, लेकिन यदि सीटें खाली रह जाती हैं तो बिना गेट वाले छात्र भी आवेदन कर सकेंगे। ऐसे अभ्यर्थियों का चयन संस्थान स्क्रीनिंग परीक्षा और इंटरव्यू के आधार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.