नई दिल्ली, जून 10 -- IGNOU PhD Admission 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने उच्च शिक्षा की राह देख रहे शोधार्थियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। इग्नू ने शैक्षणिक सत्र जुलाई 2026 के लिए अपने पीएचडी (PhD) कोर्सेज में एडमिशन की ऑनलाइन प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। इस बार विश्वविद्यालय कुल 36 विभिन्न विषयों या विधाओं में शोध करने का मौका दे रहा है। इच्छुक और योग्य छात्र बिना किसी देरी के इग्नू के आधिकारिक पीएचडी पोर्टल ignou-phd.samarth.edu.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।इन विषयों में कर सकते हैं रिसर्च, 1 जुलाई है आखिरी तारीख इग्नू द्वारा जारी आधिकारिक ब्रोशर के अनुसार, छात्र साइकोलॉजी, नृविज्ञान एंथ्रोपोलॉजी, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, बायकेमिस्ट्री और केमिस्ट्री जैसे 36 प्रमुख और लोकप्रिय विषयों ...