नई दिल्ली, फरवरी 25 -- IGNOU January Session 2026: इग्नू ने जनवरी 2026 सत्र के लिए अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) प्रोग्राम्स में एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो भी छात्र इग्नू से पढ़ाई करने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन 28 फरवरी 2026 तक आधिकारिक पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।किन कोर्सेज में ले सकते हैं दाखिला? इग्नू अपने छात्रों को कई तरह के पॉपुलर कोर्स करने का मौका देता है। अंडरग्रेजुएट (UG): आप बीए (BA), बीसीए (BCA), बीकॉम (BCom), बीएससी (BSc), बीबीए (BBA) और बैचलर ऑफ सोशल वर्क (BSW) जैसे कोर्सेज में दाखिला ले सकते हैं। इनमें ऑनर्स और स्पेशलाइज्ड स्ट्रीम्स के भी कई विकल्प उपलब्ध हैं। पोस्टग्रेजुएट (PG): उच्च शिक्षा के लिए यहां एमबीए (MBA), एमए (MA), एमकॉम (MCom) और एमसीए (MCA) जैसे कई कोर्सेज म...