नई दिल्ली, मार्च 2 -- IGNOU January Admission 2026: इंदिरा गांधी नोशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने उन छात्रों के लिए एक राहत भरी खबर दी है जो जनवरी 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन कार्यक्रमों में एडमिशन लेना चाहते हैं। इग्नू ने विभिन्न ऑनलाइन कोर्सेज के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब इच्छुक छात्र 15 मार्च 2026 तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। इग्नू का यह कदम उन उम्मीदवारों के लिए बेहद मददगार साबित होगा जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए थे। यह विस्तार विशेष रूप से वर्किंग प्रोफेशनल्स और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है।किन कोर्सेज के लिए बढ़ी है तारीख? इग्नू द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह विस्तार केवल इग्नू के ऑनलाइन मोड कोर्सेज के लिए लागू है। इसमें ग्...