IGI एयरपोर्ट पर 6.5 KG सोना बरामद, सिंडिकेट का खुलासा; कस्टम अधिकारी सस्पेंड
नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- दिल्ली कस्टम्स ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि दुबई से आए आठ यात्रियों से 6.5 किलो सोना जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 9.9 करोड़ रुपए है। मामले की शुरुआती जांच के बाद एयरपोर्ट पर तैनात एक कस्टम अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया। कई कस्टम अधिकारियों को बैक ऑफिस पोस्टिंग पर या उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया। नाम न बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा कि मिलीभगत और सुपरविजन में कमी के आरोपों की जांच के लिए एक विजिलेंस जांच के आदेश भी दिए गए हैं। इसमें यह भी देखा जाएगा कि क्या लापरवाही या किसी मिलीभगत की वजह से बार-बार तस्करी के उसी रास्ते का इस्तेमाल किया जा सका। यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बीच नई दिल्ली और हजरत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.