नई दिल्ली, जुलाई 24 -- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है। इस बीच आज सरकार से सीजेपी कार्यकर्ताओं की बातचीत भी हुई, लेकिन अभी भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन पाई है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें जंतर-मंतर में सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ मंच पर उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहने शख्स दिख रहा है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस पुलिस जवान ने सीजेपी आंदोलन जॉइन कर लिया है। इस जवान का नाम शेर सिंह बताया जा रहा है। उत्तराखंड पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शेर सिंह ने चार दिन पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह वर्तमान में पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में तैनात थे। दो-चार दिन पहले शेर सिंह 200...