नई दिल्ली, फरवरी 24 -- IDFC First Bank share: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने फ्रॉड वाले पैसे हरियाणा सरकार को लौटा दिए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सैनी ने कहा कि उनकी सरकार ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक धोखाधड़ी मामले में बकाया लगभग 556 करोड़ रुपये वसूल लिए हैं। सैनी के मुताबिक लगभग 22 करोड़ रुपये ब्याज सहित करीब 556 करोड़ रुपये 24 घंटे के भीतर वापस हासिल कर लिए गए। आपको बता दें कि आईडीएफसी बैंक ने खुलासा किया था कि उसके कर्मचारियों और अन्य लोगों ने हरियाणा सरकार के बैंक खातों में जमा 590 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।क्या कहा मुख्यमंत्री ने? नायब सिंह सैनी ने कहा-मैं सदन के समक्ष यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि हरियाणा सरकार के विभागों से संबंधित धनराशि पूरी तरह से हमारे खातों में वापस जमा करा दी गई है। यह वसूल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.