नई दिल्ली, जुलाई 13 -- IDBI SO Recruitment 2026 online form: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने और नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है। आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत अलग-अलग विभागों में अनुभवी और योग्य उम्मीदवारों की तलाश की जा रही है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की विंडो कल यानी 14 जुलाई 2026 से खुलने जा रही है।पदों की डिटेल्स और विभागों की जानकारी आईडीबीआई बैंक इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 31 रिक्त पदों को भरने जा रहा है। इन पदों को तीन अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है, जिनमें डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM), असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) और मैनेजर शामिल हैं। भर्ती मुख्य रूप से इन चार प्रमुख...