नई दिल्ली, मार्च 16 -- आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार सरकार ने इस बैंक के रणनीतिक डिसइन्वेस्टमेंट से कदम पीछे खींच लिया है। रिपोर्ट के अनुसार हिस्सेदारी बेचने के लिए जो वित्तीय बोलियां लगाई गई थी वो रिजर्व प्राइस से भी कम है। बता दें, डिसइन्वेस्टमेंट नियमों के अनुसार सरकार की तरफ से ऐसी कोई बोली स्वीकार्य नहीं की जा सकती जो रिजर्व प्राइस से भी कम है। रिपोर्ट के अनुसार हिस्सेदारी बेचने के लिए रिजर्व प्राइस काफी अधिक है। वह बैंक के प्राइस टू बुक वैल्यूएशन के हिसाब से ज्यादा है। यह भी पढ़ें- बाजार घुटनों पर, विदेशी का विश्वास डगमगाया, मार्च में अबतक निकाले Rs.52704 करोड़कौन-कौन हुआ था चयनित बोलीदाताओं में फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स और एमिरेट्स एनबीडी ने 6 फरवरी को फाइनेंशि...