नई दिल्ली, मार्च 13 -- सरकारी स्वामित्व वाले आईडीबीआई बैंक की बिक्री प्रक्रिया अधर में लटक सकती है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि बैंक में मेजर स्टेक के लिए प्राप्त बोलियों को रद्द किया जा सकता है। ये बोलियां डील के लिए निर्धारित रिजर्व प्राइस से कम हैं। सूत्रों ने यह भी बताया कि हिस्सेदारी बिक्री के लिए निर्धारित रिजर्व प्राइस बहुत अधिक माना गया था और यह बैंक के प्राइस-टू-बुक रेश्यो के अनुरूप नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि शेयर में अपेक्षाकृत कम फ्री फ्लोट ने भी शेयर की कीमत में उतार-चढ़ाव को प्रभावित किया है, जिससे विनिवेश के लिए उपयोग किए जाने वाले वैल्युएशन मानदंड में दिक्कत आ गई है। सरकार ने अभी तक इस घटनाक्रम की औपचारिक पुष्टि नहीं की है। यह भी पढ़ें- एनएसई के IPO से Rs.59 वाले शेयर में लौटी बहार, इंट्रा-डे में करीब 11...