नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- ICICI bank result: प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक के शेयर पर सोमवार को नजर रहेगी। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बैंक ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक ने शनिवार को बताया कि मार्च 2026 को समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के दौरान उसका मुनाफा 9.28 प्रतिशत बढ़कर 14,755 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि पिछले वर्ष की इसी अवधि में उसने 13,502 करोड़ रुपये का मुनाफ दर्ज किया था। हाल में समाप्त हुए वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बैंक का टैक्स के बाद मुनाफा 6.2 प्रतिशत बढ़कर 50,147 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 47,227 करोड़ रुपये था। मार्च तिमाही में बैंक ने अपनी मुख्य शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) में 8.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की जो 22979 करोड़ रुपये रही जबकि ट्रेजरी को छोड़कर गैर...