नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- Best FD Rates: बीते कुछ दिनों के दौरान तीन बड़े बैंकों ने एफडी की दरों में बदलाव किया है। यह तीन बैंक आईसीआईसीआई, पीएनबी और एचडीएफसी बैंक है। आइए जानते हैं कि कहां सबसे अधिक ब्याज ग्राहकों को मिल रहा है।1-पंजाब नेशनल बैंक एफडी रेट्स (PNB Latest FD Rates) शुरुआत सरकारी बैंक से करते हैं। 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी के लिए बैंक 3 प्रतिशत से 6.60 प्रतिशत तक ब्याज बैंक दे रहा है। बैंक की तरफ से सबसे अधिक ब्याज सामान्य नागरिकों को 444 दिन की एफडी पर दे रहा है। इस टाइम पीरियड के फिक्सड डिपॉजिट पर बैंक की तरफ से 6.60 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। वहीं, 666 दिन की एफडी पर बैंक 6.50 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। यह भी पढ़ें- 10 साल में 2834% का रिटर्न, कंपनी फिर दे रही है डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट तय यह भी पढ़ें- आज दिवाली के दिन कि...