नई दिल्ली, जनवरी 6 -- भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में तिरुवनंतपुरम में खेले गए आखिरी मुकाबले में मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद मंगलवार (6 जनवरी) को जारी आईसीसी महिला टी20 की लेटेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में दो स्थान के सुधार के साथ 13वें पायदान पर पहुंच गईं। भारत ने इस मैच को 15 रन से जीतकर 30 दिसंबर को समाप्त हुई सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप किया। हरमनप्रीत को आखिरी मैच में 43 गेंदों में 68 रन की शानदार पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। वह इस पारी के बाद रैंकिंग में शीर्ष 10 के और करीब पहुंच गई हैं। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रमशः तीसरे और छठे स्थान पर बरकरार हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी ने शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। यह भी पढ़ें- दीप्ति शर्मा ने T20I में बनाया वर्ल्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.