नई दिल्ली, जून 30 -- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार को महिला खिलाड़ियों की ताजा टी20 रैंकिंग जारी की है। भारत की युवा स्पिनर श्री चरणी का सिंहासन नहीं हिला। उन्होंने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 14 विकेट चटकाए। भारतीय टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी। भारत को आखिरी लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों झेलनी पड़ी, जिसमें चरणी ने दो विकेट लिए। हालांकि, गेंदबाजों की टॉप-5 रैंकिंग में हलचल देखने को मिली है। इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन टूर्नामेंट में आठ विकेट लेने के बाद एक स्थान चढ़कर तीसरेपर आ गई हैं। उनकी साथी लॉरेन बेल तीन पायदान ऊपर चौथे पर पहुंच गई हैं।इन्होंने भी रैंकिंग में किया सुधार साउथ अफ्रीका की स्पिनर नॉनकुलुलेक म्लाबा (एक स्थान ऊपर पांचवें पर) और पाकिस्तान की अनुभवी नशरा संधू (एक स्थान ऊपर नौवें पर) को भी लाभ मिल...