नई दिल्ली, जून 24 -- Latest ICC Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारत के धाकड़ पेसर जसप्रीत बुमराह से टेस्ट गेंदबाजों की लिस्ट में बादशाहत छिन गई है। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी अब नंबर-1 टेस्ट बॉलर बन गए हैं। दोनों के खाते में फिलहाल 870 रेटिंग अंक हैं। बुमराह ने आखिरी टेस्ट मैच पिछले साल खेला था। नवंबर 2024 में साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा को पीछे छोड़ने के बाद से बुमराह टॉप पर थे लेकिन 34 वर्षीय हेनरी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 11 विकेट लेने के बाद उनसे ताज छीन लिया। न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 253 रनों से रौंदा और हेनरी प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। हेनरी टेस्ट में टॉप रैंक हासिल करने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की ओर स...