ICC ODI Rankings: विराट कोहली ने खतरे में डाली शुभमन गिल की बादशाहत, कुलदीप यादव ने टॉप 5 में मारी एंट्री
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष वनडे खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को एक स्थान का फायदा हुआ है। वह बल्लेबाजों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं और शुभमन गिल की बादशाहत खतरे में डाल दी है। कोहली के खाते में फिलहाल 796 रेटिंग अंक हैं। गिल 816 अंकों के साथ नंबर-1 हैं। कोहली और गिल में महज 20 अंक का अंतर है। दोनों ने तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शतक लगाया था। कोहली ने 88 गेंदों में नाबाद 139 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 9 सिक्स हैं। यह उनका वनडे में 55वां और इंटरनेशनल क्रिकेट का 86वां शतक था। कोहली 15 हजार वनडे रन कंप्लीट करने वाले दूसरे प्लेयर बन चुके हैं। कप्तान गिल ने 108 गेंदों में 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 110 रन बटोरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.