नई दिल्ली, जुलाई 22 -- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष वनडे खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल तख्तापलट करने से चूक गए। वह 801 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल (802) मामूली बढ़त के साथ नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बने हुए हैं। गिल ने हाल ही में इंग्लैंड तीन मैचों की वनडे सीरीज में 188 रन बनाए। उन्होंने लॉर्ड्स और बर्मिंघम में अर्धशतकीय पारी खेली थी। हालांकि, भारत ने 1-2 से सीरीज गंवा दी। दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर कायम हैं लेकिन दोनों को रेटिंग अंकों का फायदा हुआ। रोहित (758) के 14 जबकि कोहली (767) के 10 अंक बढ़े हैं। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित ने लॉर्ड्स (110 गेंदों में 138) शतक जमाया था। कोहली ने सीरीज में 14...