नई दिल्ली, मई 15 -- पूर्व भारतीय स्पिनर और मौजूदा एक्सपर्ट आर अश्विन ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई से एक नियम को बदलने की गुहार लगाई है। अश्विन का कहना है कि आईसीसी भले ही इसमें देरी क्यों ना करे, मगर बीसीसीआई को इंपैक्ट सब की तरह इस नियम को आईपीएल में जल्द से जल्द लाना चाहिए। इस नियम के चलते टीमों को कई बार नुकसान उठाना पड़ता है, कमेंटेटर अकसर इस नियम को लेकर आवाज उठाते रहे हैं, मगर बीसीसीआई ने इसमें कोई बदलाव नहीं किया है। आईए जानते हैं अश्विन ने किस नियम की बात की और टीमों को इससे कैसे नुकसान हो रहा है। यह भी पढ़ें- अगले 2-3 सालों में.शास्त्री ने भारत के अगले टी20 कप्तान को लेकर की भविष्यवाणीDRS के नियम में बदलाव चाहते हैं अश्विन गुरुवार को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल मैच खेला गया था। पंजाब का स्कोर 19.5...