नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार को सितंबर महीने के बेस्ट प्लेयर्स का ऐलान कर दिया। आईसीसी ने दो भारतीयों को मेहनत का इनाम दिया है। भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर चुना गया। महिला वर्ग में स्टार ओपनर शेफाली वर्मा ने बाजी मारी। उन्होंने श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू और भारत की स्पिनर श्री चरणी को रेस में पीछे छोड़ा । 27 वर्षीय गिल ने भारत के अभिषेक शर्मा और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा पछाड़कर सितंबर का आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता। गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत के पहले दो ODI मैचों में 334 रन बनाए। उन्होंने पहले मैच में शतक और दूसरे मैच में नाबाद दोहरा शतक लगाया। गिल ने 117 गेंदों में दोहरा शतक कंप्लीट किया था। यह वनडे ...