नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule: आईसीसी ने गुरुवार को वनडे विश्व कप 2027 के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के 12 शहरों में 2 अक्टूबर से 11 नवंबर के बीच खेला जाएगा। वर्ल्ड कप 2027 के ग्रुप ए में भारतीय टीम को रखा गया है। भारत के साथ अफगानिस्तान ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे की टीम है। जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीम है। आईसीसी के शेड्यूल के मुताबिक टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर से सुपर सीरीज के साथ होगी। भारत वनडे विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत सात अक्टूबर 2027 को केप टाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप चरण में 10 अक्टूबर को मुकाबला खेला जाएगा। वर्ल्ड कप ...