नई दिल्ली, मई 16 -- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने कनाडा क्रिकेट बोर्ड को एक तगड़ा झटका दिया है। आईसीसी ने क्रिकेट कनाडा की फंडिंग को रोक दिया है। इसके पीछे का कारण शासन-संबंधी मुद्दे हैं, जिन्हें सुलझाया नहीं गया है। क्रिकेट कनाडा को इस हफ़्ते की शुरुआत में ही आईसीसी ने बता दिया था कि अगले छह महीनों तक उसे मिलने वाली फंडिंग पर रोक लग सकती है। आईसीसी ने बिना देरी किए यह ऐक्शन अब क्रिकेट कनाडा के खिलाफ ले लिया है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट की मानें तो फंडिंग सस्पेंशन से हाई परफॉर्मेंस प्रोग्राम समेत किसी भी क्रिकेट एक्टिविटी पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन यह क्रिकेट कनाडा के लिए एक बड़ा झटका जरूर साबित होगा, जो एक एसोसिएट मेंबर के तौर पर ICC डिस्ट्रीब्यूशन पर बहुत ज्यादा निर्भर है। साल 2024 के आखिर के लिए इसके फाइनेंशियल स्टेटमे...