नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप का कार्यक्रम घोषित किया, जो 21 जनवरी से छह फरवरी तक बांग्लादेश और नेपाल में खेला जाएगा। भारत आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में अपने खिताब का बचाव करने के अभियान की शुरुआत 22 जनवरी को काठमांडू में वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगा।ग्रुप ए में भारतीय टीम इस प्रतियोगिता में 16 टीम भाग लेंगी जिन्हें चार-चार टीम के चार ग्रुप में बांटा गया है। प्रतियोगिता के मैच चट्टोग्राम, सिलहट और काठमांडू में खेले जाएंगे। दो बार के चैंपियन भारत को सह-मेजबान नेपाल, वेस्टइंडीज और आयरलैंड के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। बांग्लादेश और यूएई 21 जनवरी को टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच खेलेंगे, जबकि इसी दिन सिलहट में ऑस्ट्रेलिया का सामना नाइजीरिया से होगा। भारत का पहला मुका...