एडिनबर्ग, जुलाई 15 -- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को नए फॉर्मेट की घोषणा करते हुए बताया कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंचने के लिए तीन चरण की प्रतिस्पर्धा खेली जाएगी और 2028 टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 दौर को बढ़ाकर 10 टीम का कर दिया जाएगा। इन बदलावों का उद्देश्य दोनों टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा को और अधिक रोमांचक बनाना है। ये फैसले आईसीसी की सालाना बैठक में लिए गए। दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप में पूर्व योजना के अनुसार 14 टीमें ही भाग लेंगी जो पिछले चरण की 10 टीम से अधिक हैं। हालांकि टूर्नामेंट को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए संचालन संस्था ने 'ग्रुप दौर' से पहले सुपर सीरीज और सेमीफाइनल से पहले सुपर-7 चरण को शामिल किया है।'हर मैच का महत्व बढ़ेगा और...' आईसीसी ने अपने बयान में कहा, ''आईसीसी ...