नई दिल्ली, जून 4 -- किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है कि वह देश की टीम का प्रतिनिधित्व करे। देश के लिए खेलने के बाद उसी इच्छा होती है कि वह टीम का कप्तान बने और कप्तान बनने के बाद वह चाहता है कि देश को आईसीसी ट्रॉफी जिताए, लेकिन ट्रॉफी जिताने के बाद कप्तानी ही चली जाए तो आप इसे क्या कहेंगे? क्या इसे श्राप कहा जाना सही नहीं होगा, क्योंकि भारतीय टीम के साथ लगातार तीसरे साल ऐसा हुआ है कि जब किसी कप्तान ने टीम इंडिया को आईसीसी ट्रॉफी जिताई और अगले ही मैच में वह कप्तान नहीं है। दरअसल, इसकी शुरुआत साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप से हुई। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप जीता। इसके बाद टीम इंडिया ने जो अगला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला, उसमें कप्तान रोहित शर्मा नहीं थे। इसके पीछे का कारण यह था कि उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटाय...