नई दिल्ली, अगस्त 23 -- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने रविवार (23 अगस्त) को टेस्ट टीमों की ताजा रैंकिंग जारी की है। बांग्लादेश ने इतिहास रच डाला है। नजमुल हुसैन शान्तो की कप्तानी वाली बांग्लादेश टीम एक स्थान चढ़कर छठे पायदान पर पहुंच गई है। बांग्लादेश ने पहली बार टॉप 6 में एंट्री मारी है। उसके खाते में 78 रेटिंग अंक हैं। बांग्लादेश ने साल 2000 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही। बांग्लादेश ने डार्विन में आयोजित सीरीज के पहले मैच में 9 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलियाई सरमजीं पर पहली टेस्ट जीत थी। ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट में एक पारी और 51 रनों से रौंदा। यह मैच दो दिन के भीतर समाप्त हुआ। भारत और पाकिस्तान किस नंबर पर? आईसीसी टेस्...