नई दिल्ली, मार्च 8 -- ICAI CA 2026 Toppers: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (icai) ने आज 8 मार्च 2026 को सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन (जनवरी सत्र) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार के नतीजों में लड़कों और लड़कियों, दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया है। सीए इंटरमीडिएट में हरियाणा के सिरसा जिले के ऐलनाबाद के रहने वाले कन्हैया लाल ने अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान (AIR 1) हासिल कर पूरे देश में अपना परचम लहराया है। कन्हैया लाल ने कुल 600 अंकों में से 508 अंक प्राप्त किए हैं, जो 84.67% के बराबर है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।टॉपर्स की लिस्ट: मेधावी छात्रों का जलवा सीए इंटरमीडिएट की मेरिट लिस्ट में टॉप तीन स्थानों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला: प्रथम स्थान (AIR 1): ऐलनाबाद के कन्हैया लाल ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.