नई दिल्ली, मार्च 8 -- ICAI CA Foundation, Inter January Results 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज 8 मार्च 2026, को सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट (जनवरी सत्र) परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परिणाम ऑनलाइन मोड में ही उपलब्ध होंगे और किसी भी छात्र को डाक द्वारा मार्कशीट नहीं भेजी जाएगी।रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी क्रेडेंशियल्स आईसीएआई के अनुसार, छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए इन दो मुख्य जानकारियों की आवश्यकता होगी: रजिस्ट्रेशन नंबर रोल नंबर छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें ताकि वेबसाइट लाइव होते ही बिना किसी देरी के अपना परिणाम देख सकें।रिजल्ट कहां और कैसे दे...