ICAI CA Foundation September 2026: कंसिका और महक गुप्ता ने किया टॉप, 90.25% अंक के साथ हासिल की AIR 1; टॉपर्स लिस्ट
नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- ICAI CA Foundation September 2026: सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट के साथ ही संस्थान ने परीक्षा के टॉपर्स की लिस्ट और पास प्रतिशत भी घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में हिसार की कंसिका और हैदराबाद की महक गुप्ता को पहली रैंक हासिल हुई है। दोनों उम्मीदवारों को 400 में से 361 अंक मिले हैं। इस तरह दोनों का स्कोर 90.25 प्रतिशत रहा है। वहीं, परीक्षा में शामिल कुल 104240 उम्मीदवारों में से 19736 सफल हुए हैं। परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 18.93 फीसदी रहा है।कंसिका और महक गुप्ता ने किया टॉप ICAI की ओर से जारी टॉपर्स की सूची के मुताबिक, सीए फाउंडेशन सितंबर 202...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.