नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज यानी 6 नवंबर को CA फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस ऑफलाइन परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट संस्थान के ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट पोर्टल caresults.icai.org पर जाकर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि सीए फाउंडेशन परीक्षा में सफलता हासिल करना सीए बनने के सफर का एक बहुत बड़ा पड़ाव होता है। ऐसे में छात्र अपने क्रेडेंशियल्स तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही आसानी से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकें। बोर्ड ने साफ किया है कि परिणाम ऑनलाइन मोड में ही उपलब्ध होंगे और किसी भी छात्र को डाक द्वारा मार्कशीट नहीं भेजी जाएगी।रिजल्ट कहां और कैसे देखें? इंस्टीट्यूट ने स्पष्ट किया है कि परिणाम केवल ऑनलाइन मोड में ही उपलब्ध होंगे। छात्र अप...