नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- अगर आप सितंबर महीने में आयोजित हुई सीए फाउंडेशन की परीक्षा में शामिल हुए हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज यानी 6 नवंबर को CA फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। इसकी जानकारी आईसीएआई ने हाल में दी थी। इस ऑफलाइन परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट संस्थान के ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट पोर्टल caresults.icai.org पर जाकर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि सीए फाउंडेशन परीक्षा में सफलता हासिल करना सीए बनने के सफर का एक बहुत बड़ा पड़ाव होता है। ऐसे में छात्र अपने क्रेडेंशियल्स तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही आसानी से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकें। बोर्ड ने साफ किया है कि परिणाम ऑनलाइन मोड में ही उपलब्ध होंगे और किसी भी छात्र को डाक द्व...