नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- IBPS RRB Clerk 2025 की परीक्षा आज से शुरू हो चुकी है और पहले ही दिन हज़ारों स्टूडेंट्स एग्ज़ाम सेंटर से बाहर निकल चुके हैं। एग्जाम आसान था या टफ? क्या इस बार कट ऑफ ऊपर जाएगा? इन सवालों का जवाब जानने के लिए देशभर के अभ्यर्थी बेताब हैं। उम्मीदवारों का कहना है कि पेपर के लेवल और प्रतियोगिता में बढ़ोतरी को देखते हुए इस बार मेरिट और भी दिलचस्प होने वाली है। अब सबकी नजर है इस बात पर कि कितना स्कोर लेकर कोई उम्मीदवार सुरक्षित माना जा सकता है।IBPS RRB Clerk Expected Cut Off 2025 (पहले दिन के रुझान) गौरतलब है कि कि इस तरह की परीक्षा का कट ऑफ का अंदाजा एग्जाम के लेवल, विभिन्न शिफ्टों के फीडबैक और राज्यवार प्रतियोगिता पर निर्भर करेगा। पेपर आसान होता है तो कट ऑफ ऊपर जाता है और पेपर मुश्किल आया तो अंक नीचे भी जा सकते हैं।IBPS R...