नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- IBPS RRB Recruitment 2026: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने रीजनल रुरल बैंक्स (RRBs) के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिए ऑफिस असिस्टेंट, ऑफिसर स्केल-I, ऑफिसर स्केल-II और ऑफिसर स्केल-III के कुल 13,441 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 सितंबर 2026 से 21 सितंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।13,441 पदों पर होगी भर्ती IBPS RRB Recruitment 2026 के तहत अलग-अलग पदों के लिए रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। चलिए जानते हैं कि किस पद पर कितनी वैकेंसी- पद का नाम- पदों की संख्या ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज)- 7993 ऑफिसर स्केल-I- 4256 ऑफिसर स्केल-II (जनरल बैंकिंग)-...