नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- IBPS PO Mains Scorecard 2025 Download: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। IBPS ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) मेन्स परीक्षा 2025 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि मेंस परीक्षा का रिजल्ट 1 दिसंबर, 2025 को घोषित किया गया था, और अब स्कोरकार्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की विंडो केवल 17 दिसंबर, 2025 तक ही खुली रहेगी। इस तारीख के बाद लिंक एक्टिव नहीं रहेगा, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से...