नई दिल्ली, जुलाई 27 -- बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2027-28 साइकिल का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती को अब कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस CRP CSA-XVI के नाम से जाना जाएगा, और इसके तहत देशभर के सरकारी बैंकों में कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) यानी क्लर्क पदों को भरा जाएगा। जो उम्मीदवार पिछले कई महीनों से इस नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे थे उनके लिए तैयारी शुरू करने का सही वक्त आ गया है। आईबीपीएस की तरफ से जारी शॉर्ट नोटिस के मुताबिक, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगी। इसी अवधि में उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। दिलचस्प बात यह है कि पद का नाम भले ही अब क्लर्क से बदलकर कस्टमर ...