नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- IBPS Walk In Recruitment 2026: बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में करियर बनाने की चाह रखने वाले आईटी युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर (Grade D) के पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन मोड से किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को संस्थान की ओर से बेहतरीन सैलरी पैकेज और बैंकिंग सेक्टर के साथ काम करने का शानदार अनुभव प्राप्त होगा।योग्यता और अनुभव की शर्तें आईबीपीएस द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स या संबंधित विषय में बी.ई. (B.E.), बी.टेक (B.Tech) या एमसीए (MCA) की डिग्री होना अनिवार्य है। इ...