नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान यानी आईबीपीएस ने पीओ मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने पीओ प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता हासिल की है, वो आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। बता दें कि यह एडमिट कार्ड 24 सितंबर 2026 को जारी हुआ है।आईबीपीएस पीओ मेन्स एग्जाम डेट अगर जिन्हें नहीं पता है कि आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा कब है, तो उनको बता दें कि यह परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 7565 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी के पद के लिए CRP PO/MT-XVI के तहत आयोजित की जा रही है। बता दें कि प्रीलिम्स परीक्षा 22 ...