नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- कहते हैं कि जहां चाह है, वहीं राह है। इसी कहावत को सार्थक करने के लिए भारत में हर साल लाखों युवा यूपीएससी की तैयारी करते हैं, ताकि वो आईएएएस या आईपीएस बनकर देश की सेवा कर सकें। हालांकि यूपीएससी की राह आसान नहीं होती है। इसलिए जब भी यूपीएससी का फाइनल रिजल्ट आता है, तो इसमें से उम्मीदवारों की कई कहानियां सामने निकलकर आती हैं, जो लोगों को प्रेरित करने का काम करती है। एक ऐसी ही मध्य प्रदेश की रहने वाली तपस्या परिहार की। जिन्होंने तमाम चुनौतियों को मात देकर UPSC 2017 में ऑल इंडिया 23वीं रैंक हासिल की और IAS अधिकारी बन गईं। दिलचस्प बात है यह कि उन्होंने यूपीएएसी क्रैक करने के लिए कोचिंग का सहारा नहीं लिया। इतना ही नहीं इनकी पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चे में रही थी। खासकर इनकी शादी को लेकर। दरअसल, तपस्या ने अपनी शादी में कन्या...