IAS Apurva Pandey: कौन हैं उत्तराखंड की सबसे युवा कलेक्टर अपूर्वा पांडे? 23 साल की उम्र में क्रैक किया था UPSC
नई दिल्ली, अगस्त 2 -- आईएएस अपूर्वा पांडे वर्तमान में उत्तराखंड के जनपद बागेश्वर की जिला कलेक्टर के पद पर सेवाएं दे रही हैं। जिला आपदा और भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील है। बीते कई दिनों से बागेश्वर में भारी बारिश हो रही है। जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ऐसे में जिला प्रशासन मुस्तैदी से काम कर रहा है। जिले की कमान संभाल रही यंगेस्ट डीएम IAS अपूर्वा पांडे खुद फील्ड में उतरकर हर मोर्चा संभाले हुए नजर आ जाती हैं। चलिए आज हम आपको इनकी सक्सेस स्टोरी बताते हैं।कौन हैं अपूर्वा पांडे अपूर्वा पांडे मूल रूप से उत्तराखंड के हल्द्वानी की रहने वाली है। पंतनगर से बीटेक करने के बाद बाद अपूर्वा ने 2017 की UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया 39वीं रैंक हासिल की थी। महज 23 साल की उम्र में देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएसी को पास कर अपूर्वा ने रिकॉर्ड भी बनाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.