नई दिल्ली, अगस्त 25 -- देश में युवाओं और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के बीच यूपीएससी का खूब क्रेज है। इसका क्रेज इतना है कि कई लोग अधिक सैलरी वाली जॉब या कहें की लाखों की सैलरी वाली नौकरी छोड़कर इसकी तैयारी में लग जाते हैं। कुछ ऐसी ही कहानी है आईएएस अनुदीप दुरीशेट्टी की। इनके पास भी गूगल जैसी बड़ी कंपनी में हाई सैलरी पेइंग जॉब थी, अच्छी लाइफस्टाइटल थी, लेकिन अपने सपनों के लिए उन्होंने इसका त्याग किया और यूपीएससी की तैयारी में लग गए। इनका सपना था आईएएस बनना। मगर, ये इतना आसान नहीं था। यही वजह थी कि उन्होंने यह परीक्षा 5वें अटेंप्ट में क्रैक किया और आईएएस बनें। मेहनत इतनी थी कि उन्होंने यूपीएससी में AIR-1 (ऑल इंडिया रैंक 1) हासिल की। चलिए आज हम आपको उनकी सक्सेस स्टोरी बताते हैं।कौन हैं आईएएस अनुदीप डुरीशेट्टी? अनुदीप तेलं...