नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- IAS Anju Sharma Success Story: जीवन में मिलने वाली असफलताएं कभी भी आपके भविष्य का फैसला नहीं कर सकती हैं। यदि आपके अंदर अपनी गलतियों से सीखने और आगे बढ़ने का जज्बा है, तो आप दुनिया का सबसे बड़ा मुकाम भी हासिल कर सकते हैं। इस बात की मिसाल हैं आईएएस अधिकारी अंजू शर्मा, जो स्कूल के दिनों में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में फेल हो गई थीं, लेकिन आगे चलकर उन्होंने देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा को पहले ही प्रयास में क्रैक कर दिखाया। अंजू शर्मा की यह कहानी उन लाखों छात्रों के लिए एक जबरदस्त प्रेरणा है, जो कम नंबर आने या असफल होने पर हताश हो जाते हैं।10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में हुई थी फेल अंजू शर्मा का शुरुआती स्कूली सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। वे 10वीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षा क...