विशेष संवाददाता, अप्रैल 1 -- इस्तीफा देने वाले रिंकू सिंह ने आईएएस एसोसिएशन को भी पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि मैं अत्यंत विनम्रतापूर्वक यह मार्गदर्शन चाहता हूं कि मेरी इस प्रार्थना के विचाराधीन रहते हुए, जिसमें मैंने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस ) से त्यागपत्र देकर सामाज कल्याण विभाग में अपने पूर्व कनिष्ठ पद पर पुनः कार्यभार ग्रहण करने की इच्छा व्यक्त की है। मुझे आईएएस एसोसिएशन से निष्कासन प्राप्त करने की प्रक्रिया क्या है। रिंकू सिंह ने अपने पत्र में आगे लिखा कि यह अनुरोध मैं इस कारण कर रहा हूं कि एसोसिएशन द्वारा मेरे जैसे कनिष्ठ अधिकारियों के नैतिक एवं कर्तव्यनिष्ठ चिंताओं के प्रति लगातार उदासीनता प्रदर्शित की गई है, जो संस्थागत विवेक के क्रमिक क्षरण को दर्शाती है तथा उस संवैधानिक नैतिकता को कमजोर करती है जिसे यह सेवा बनाए रखने के ...